Focus22 News
🌙
Breaking
●सीएजी रिपोर्ट ने खोली हेमंत सरकार की विफलताओं की पोल: बाबूलाल मरांडी !●केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा वाहिनी, धुर्वा, रांची में आयोजित●News Jharkhand●रांची में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई.●झारखंड विधानसभा के सभागार में आज राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक हुई…●भाजपा द्वारा मतदाता सूची से नाम कटवाने की साजिश पर कांग्रेस की आपत्ति-एसआईआर●भाजपा प्रदेश कार्यालय में नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की हुई बैठक●झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम में मां कामाख्या के पावन धाम में आज पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।●मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।-चंपई सोरेन,पूर्व मुख्यमंत्री●असम विधानसभा चुनाव में षड्यंत्रों से तीर-धनुष की ताकत रोका जा रहा है●सीएजी रिपोर्ट ने खोली हेमंत सरकार की विफलताओं की पोल: बाबूलाल मरांडी !●केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा वाहिनी, धुर्वा, रांची में आयोजित●News Jharkhand●रांची में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई.●झारखंड विधानसभा के सभागार में आज राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक हुई…●भाजपा द्वारा मतदाता सूची से नाम कटवाने की साजिश पर कांग्रेस की आपत्ति-एसआईआर●भाजपा प्रदेश कार्यालय में नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की हुई बैठक●झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम में मां कामाख्या के पावन धाम में आज पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।●मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।-चंपई सोरेन,पूर्व मुख्यमंत्री●असम विधानसभा चुनाव में षड्यंत्रों से तीर-धनुष की ताकत रोका जा रहा है
🇮🇳 English News — 🔗 Focus22 News — English
Focus22 News ✕

महागठबंधन सरकार बालू से तेल निकालने का काम कर रही है: अमित मंडल

अमित मंडल ने महागठबंधन सरकार को बालू एवं अवैध खनन के मुद्दे पर जमकर कोसाआज प्रदेश कार्यालय भाजपा में प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक गोड्डा अमित मंडल ने आयोजित प्रेसवार्ता में महागठबंधन सरकार को बालू एवं अवैध खनन के मुद्दे पर जम कर कोेसा। उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रति वर्ष हाईवा से मृत्यु की दर काफी चिंताजनक है। हर दिन 12 से 14 लोगों की मौत सड़क हादसे में हो रही है। वर्ष 2025 के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 4200 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 2023 में 4173 लोगों की मौत हो गई है और 2024 में 3659 लोगों की मौत हो गई है। यानी कोरोना काल में हुई कुल 5331 मौत से अधिक मौंत हर वर्ष हाईवे और हाई स्पीड के कारण झारखंड में हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि हेमंत सोरेन ने खुद विधानसभा के अंदर यह कहा है कि गैर आयकर दाताओं और गरीब को घर बनाने के लिए बालू मुफ्त दिया जाएगा।
क्या आज झारखंड में बालू मुफ्त दिया जा रहा है ?
मुख्यमंत्री ने सदन में यह भी कहा है कि एक व्यक्ति को अधिकतम 2000 सीएफटी लगभग 20 ट्रैक्टर बालू मुफ्त दिया जाएगा। क्या आज मुफ्त बालू क्षेत्र की जनता को मिल रहा है ?

मुख्यमंत्री ने सदन के अंदर अवैध खनन पर सख्त निर्देश दिया था एवं उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को सीधे तौर पर अवैध खनन को रोकने की जिम्मेदारी दी थी एवं प्रत्येक जिले में टास्कफोर्स बनाने की बात कही थी। साथ ही हर एक बालूघाट में सीसीटीवी लगाने की घोषणा भी की थी, परंतु आज कोई भी घोषणा धरातल पर नहीं दिख रही है।
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में के राजू (जो झारखंड के कांग्रेस प्रभारी हैं) ने कई मुद्दों पर लेकर राज्य सरकार को खुद ही घेरा है। उन्होंने कहा है कि माइनिंग माफिया का प्रभाव अप्रत्याशित रूप से बड़ा है और डीसी और एसपी सीधा माइनिंग माफिया के प्रेशर में हैं साथ.साथ उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। भूमि अधिग्रहण कानून का उल्लंघन भी उन्होंने राज्य सरकार पर लगाया है। सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति पर भी के राजू ने चिंता जाहिर की और गठबंधन की जिम्मेदारियों पर भी उन्होंने टिप्पणी की है ।
वहीं दूसरी तरफ सुप्रियो भट्टाचार्य जो jmm के प्रवक्ता हैं, उन्होंने कांग्रेस की तुलना दोमुंहे विषैले सांप के तौर पर की है। कब कांग्रेस किसको काट ले यह कहना मुश्किल है। ऐसे में यह साफ प्रतीत होता है कि एक दूसरे को लेकर कांग्रेस, jmm और राजद में खींचतान की स्थिति बनी हुई है।

अमित मंडल ने सारे मुद्दे को असम चुनाव से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बिहार चुनाव में झामुमो की फजीहत कांग्रेस और राजद के द्वारा की गई थी उसी के द्वेष भावना को लेकर इस तरह की षड्यंत्र और इस तरह की बयान बाजी देखने को मिल रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं इस अवैध कमाई के कारण कांग्रेस को जो पैसे चुनाव में जाना चाहिए था वह झामुमो ने बंद कर दिया और इसी से कांग्रेस बौखला कर इस तरह की बयान बाजी कर रही है। उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि यदि सही मायने में सरकार गोड्डा समेत अन्य जिलों से अवैध बालू के खनन को रोकना चाहती है तो प्रतिदिन महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट द्वारा अवैध खनन पर रोक लगाना होगा। साथ ही यदि निष्पक्ष जांच करानी है तो महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट के मालिक को खोजना होगा तभी दूध का दूध और पानी का पानी हो पायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

❮
❯